ज्ञानेन्द्र रावत को सम्मानित करते आचार्य चक्रपाणि जी महाराज व बिहार की पूर्व विधायक रश्मि वर्मा, साथ में संत संजय दास जी महाराज
ग्लोबल बिहारी के स्तम्भकार वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र रावत सम्मानित
नयी दिल्ली: गत दिवस वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत राजघाट,नयी दिल्ली स्थित गांधी दर्शन एवं स्मृति समिति के सत्याग्रह मंडप में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र द्वारा जे पी मैमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए गये। श्री रावत को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनजागरण हेतु बीते तीन दशकों में किए गये अभूतपूर्व एवं अकथनीय योगदान हेतु दिया गया है।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति में यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड श्री रावत को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल, पूर्व विधायक बिहार विधान सभा श्रीमती रश्मि वर्मा की उपस्थिति में अखिल भारतीय संत महासभा के अध्यक्ष आचार्य चक्रपाणि जी महाराज व आध्यात्मिक गुरु संत संजय दास जी ने शाल पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश के अनुयायियों, प्रशंसकों के अलावा अनेकों सांसद, विधायक, आईएएस, आईपीएस, समाजविज्ञानी, समाजसेवी, समाजकर्मी, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी, संस्कृति प्रेमी, कलाकार और विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञों की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
श्री रावत ग्लोबल बिहारी के स्तम्भकार हैं।
– ग्लोबल बिहारी ब्यूरो
